Free Times News

Telangana:तेलंगाना में दलबदलों पर दांव,14 सीटो पर दलो को भरोसा नहीं

Telangana:तेलंगाना के सभी 17 लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग है.दिलचस्प की बात यह है कि 17 में से 14 सीटों पर प्रमुख पार्टियों का कोई ना कोई  उमीदवार दलबदलू है  400 के भारी भरकम लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा को तेलंगाना में सबसे ज्यादा दल दलबडलुवो  की जरूरत पड़ रही है! शुरूआत में पांच और छह पार्टियों के बीच होने वाले तेलंगाना चुनाव इस बार बहुत हद तक त्रिकोणीय है!

तेलंगाना में करीमनगर हैदराबाद और निज़ामाबाद हां तीन ऐसी सीट है जहां बीजेपी कांग्रेस और बीआरएस ने अपनी ही नर्सरी में तैयार हुए नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।मल्काजगिरि और चेवेला पर तीन दलों के उम्मीदवार पाला बादल कर आए हुए लोग हैं.

इन पार्टियों के उम्मीदवारों की राजनीतिक पृष्टभूमि पर अगर बारिकी से नजर डालें तो पायेंगे की 51 में से 26 यानि आधी  उमीदवार बीआरएस के क्षेत्र से आते हैं अकेले बीजेपी में 17 में से 12 उम्मीदवर (71 फिसदी) बीआरएस या फिर कांग्रेस के क्षेत्र से हैं ! केसीआर को पानी पी पी कर गाली देने वाली बीजेपी ने उनकी पार्टी से आये 9 नेताओं को अपना प्रत्यशी बनाया है.  कमल के निशान पर वोट मांगे वाली भाजपा का हर दूसरा उम्मीदवार, कभी ना कभी चार चक्का गाड़ी, (बीआरएस का चुनाव चिन्ह) के निशान, पर वोट, माँग चूका है.वहां भाजपा के तीन दल बदलू उम्मीदवर कभी ना कभी कांग्रेस में रह चुके हैं !

क्या खेल में कांग्रेस और बीआरएस भी भाजपा से कभी पीछे नहीं हैं।

कांग्रेस के 6 (35 फिसदी) और बीआरएस के 8 (47%)  लोकसभा प्रत्याशी ऐसे हैं जिंका संबंध दूसरे दल से रहा है.

कांग्रेस की ओर से पाला दल कर चुनावे ताल ठोक रहे सभी, उमीदवार  बीआरएस आते हैं.बीजेपी और कांग्रेस ने दल बदल के इस खेल में सबसे ज्यादा बीआरएस को नुकसान पहुंचाया है.

बीआरएस के ज्यादातार दलबदल प्रत्याशियों के राजनीति शुरुआत  टीडीप की है. बीआरएस के 8 उमीदवार में से कांग्रेस चार चंद्रबाबू नायडू के टीडीपी और एक बात बसपा से है

थोड़ा इसमे भी नजर डालें

*जिन उम्मीदवारों पर नजर रहेगी उनमे तेलंगाना के हैदराबाद से भाजपा के माधवी लता एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी

*चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव खत्म होने तक तेलंगाना सरकार को रायतु भरोसा योजना के तहत भुगतान स्थापित करने को कहा

*हैदराबाद में बीजेपी प्रत्यशी माधवी लता के कांग्रेस कर रही असुद्दीन औवेसी भी कर रहे हैं उनकी मदद

*कांग्रेस पार्टी ने थुक्कू गुड़ा में की विशाल जनसभा जन यात्रा पार्टी के प्रतिबद्दता को पूरा करने का नेताओं ने संकल्प लिया

13 मई को एकल चरण के चुनाव में पूरे तेलंगाना में मतदाता लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। जैसे-जैसे राजनीतिक दल प्रचार और गठबंधन के लिए कमर कस रहे हैं, तेलंगाना का चुनावी परिदृश्य एक दिलचस्प मुकाबले के लिए तैयार है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, अपडेट और घटनाक्रम के लिए हमारे साथ बने रहें।

 

तेलंगाना में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई थी, जिसमें बीआरएस ने 35% वोट शेयर के साथ 17 में से 9 सीटें हासिल की थीं। भाजपा ने 10.4% वोट शेयर के साथ 4 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस, जो अब राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी है, ने 3 सीटें हासिल कीं।

राज्य में 17 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें आदिलाबाद, पेद्दापल्ले, करीमनगर, निज़ामाबाद, ज़हीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, नलगोंडा, भोंगिर, वारंगल, महबुबाबाद और खम्मम शामिल हैं। इनमें से पांच निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

इनमें से, हैदराबाद, निज़ामाबाद, करीमनगर, मल्काजगिरी और सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हाई-वोल्टेज चुनावी आमने-सामने हैं।

भाजपा ने हैदराबाद में मौजूदा सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए शास्त्रीय नृत्यांगना और उद्यमी माधवी लता को नामित किया है। यह निर्वाचन क्षेत्र, जिसमें बड़े पैमाने पर मुस्लिम आबादी वाला पुराना शहर शामिल है, ऐतिहासिक रूप से एआईएमआईएम का गढ़ रहा है। अपने पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवेसी के नक्शेकदम पर चलते हुए, ओवेसी ने 2004 से चार बार इस सीट पर कब्जा किया है, जिन्होंने 1984 से 2004 तक लगातार छह बार लोकसभा में शहर का प्रतिनिधित्व किया था।

Exit mobile version