Free Times News

रूस की राजधानी मॉस्को में दो दशकों में सबसे बड़ा आतंकी हमला

दो दशकों में रूस की राजधानी मॉस्को में सबसे बड़ा आतंकी हमला : शुक्रवार देर रात रस की राजधानी मॉस्को के कॉन्सर्ट हाल में चार आतंकियों ने हमला कर दिया और हाल में आग लगा दिया

रूस की राजधानी मॉस्को के क्रॉक्स सिटी हॉल में ISIS समूह ने मॉस्को में हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके चार लड़कों ने मॉस्को में स्थित क्रॉक्स सिटी में हमला किया था रूसी अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं ताजा जानकारी के अनुसार यह आंकड़ा 143 के पार जा चुका है!

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ताश ने बताया कि रूस की संज्ञा सुरक्षा सेवा के प्रमुख निर्देश के राष्ट्रपति को यह जानकारी दी कि मास्को में हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है यह जानकारी सामने आ रही है कि हमलावर समारोह स्थल में घुसे और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की और फायरिंग के बाद उन्होंने समारोह स्थल मैं आग लगा दिया था! ISIS ने इसकी जिम्मेदारी ली है!

रूस का कहना है कि इसमें यूक्रेन का हाथ है पर यूक्रेन ने इसे साफ-साफ मना कर दिया कि इस हमले में उनका कोई हाथ नहीं है! उस का कहना है कि उन्होंने इस हमले के बारे पहले से रूस को चेताया था!

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “हम मॉस्को में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं. भारत दुख की इस घड़ी में रूस की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है.”

Exit mobile version