गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस Sunday:-कप्तान बदलने के बावजूद मुंबई इंडियन्स की तकदीर आईपीएल में नहीं बदली। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरी मुंबई इंडियन्स को रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियन्स गुजरात द्वारा दिए 169 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 19 रन बनाने थे लेकिन पहली दो गेंदों में 10 रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियन्स की टीम मैच हार गई।
GT vs MI IPL 2024 Highlights Sunday : आईपीएल 2024 के पांचवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 रन से हरा दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पहले ही ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवाया। नमन धीर 10 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 38 गेंद में 46 रन बनाए। टिम डेविड ने 10 गेंद में 11 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका मारा। लेकिन उमेश यादव ने तीसरे गेंद पर उन्हें कैच आउट करवाया। इसके बाद चौथी गेंद पर चावला पवेलियन लौटे। पांचवीं और छठी गेंद पर 1-1 रन बने। मुंबई इंडियंस ने आखिरी पांच ओवर में 6 विकेट गंवाए। गुजरात के लिए उमरजई, स्पॉन्सर, उमेश और मोहित ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। टीम ने पावरप्ले में 47 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा ने 15 गेंद में 19 रन बनाए। कप्तान शुभमन गिल ने 22 गेंद में 31 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई 11 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने 17वें ओवर में डबल झटका दिया। उन्होंने डेविड मिलर (12) और साईं सुदर्शन (45) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। विजय शंकर (6) और राशिद 4 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात की टीम ने पिछले सीजन ग्रुप चरण में 14 में से 10 मैच जीते थे, जबकि मुंबई इंडियंस की टीम ने 14 मैच में से 8 मुकाबले जीते।
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग 11
शुबमन गिल (कप्तान),साईं सुदर्शन,अज़मतुल्लाह उमरजई ,ऋद्धिमान साहा,(विकेट कीपर) विजय शंकर,डेविड मिलर,राहुल तेवतिय रवि श्रीनिवासन साईं किशोर ,राशिद खान,उमेश यादव,एस्पेनसर जॉनसन
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा,इशान किशन (विकेटकीपर),तिलक वर्मा, नमन धीर,हार्दिक पंड्या (कप्तान),टीम डेविड,सैम्स मुलानी,पीयूष चावला,जेराल्ड कुवैतजी,जसप्रित बुमरा,लेयुक
मुंबई टॉस जीतकर गुजरात की पहली बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाज करने का फैसला किया! गुजरात टाइटंस के लिए स्पेंसर जॉनसन,आजम तोला उमर जाये और उमेश यादव ने Debyu किया
GT vs MI Score– शुभमन गिल लौटे पवेलियन
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 22 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पीयूष ने उन्हें कैच आउट करवाया। गुजरात का ये दूसरा विकेट गिरा है।
GT vs MI Live Score- रोहित शर्मा लौटे पवेलियन
GT vs MI Live Score- मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई को जीत के लिए 38 गेंद में 50 रन चाहिए।
साल 2013 में शुरू हुआ था हार का सिलसिला
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को आईपीएल सीजन में स्लो स्टार्टर के रूप में जाना जाता है। मुंबई इंडियन्स लगातार 12 साल से सीजन का पहला मैच हारती आ रही है। मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल में अपनी शुरुआत साल 2008 में हार के साथ की थी। इसके बाद वो जीत की पटरी पर लौट आई और 2009 से 2012 तक सीजन का आगाज जीत के साथ करने में सफल रही लेकिन साल 2013 में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। उस साल मिली हार का सिलसिला 12 तक अनवरत जारी है। हार्दिक पांड्या भी मुंबई इंडियन्स के लिए पहले मैच का किस्मत कनेक्शन खत्म नहीं कर पाए।
चैंपियन बनाता है हार का टोटका
मुंबई इंडियन्स की टीम भले ही शुरुआत हार के साथ करती आ रही है लेकिन इन्हीं 12 सालों में उसने पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ऐसी शुरुआत के बावजूद मुंबई खिताब जीतने में सफल रही है। इस लिहाज से देखें तो पहले मैच में हार मुंबई के लिए लकी साबित हुई है।
शुबमन गिल का बयान
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और कहा कि जिस तरह ओस के बावजूद गेंदबाजी हुई, इसके लिए उनके गेंदबाज विशेष तारीफ के काबिल हैं। गिल ने कहा, ”मेरे ख्याल से जिस तरह लड़कों ने हिम्मत नहीं गंवाई और अंतिम ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वो विशेष था। ओस के साथ स्पिनर्स ने गेंदबाजी करके सुनिश्चित किया कि हम मैच में बने रहे।”
उन्होंने आगे कहा, ”मेरे ख्याल से हमारा स्कोर अच्छा था, लेकिन हम निश्चित ही 10-15 रन और बना सकते थे। मुंबई को ही देख लीजिए। वो अच्छी तरह रन बना रहे थे, लेकिन पुरानी गेंद और धीमी पिच पर शॉट खेलना काफी मुश्किल था।”
गुजरात की शानदार गेंदबाजी
गुजरात के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने आखिरी कुछ ओवरों में पूरे नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करते हुए मुंबई की गिरफ्त से मैच दूर ले गए. गुजरात के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए. साई किशोर को 1 विकेट मिला. सिर्फ राशिद खान ही एक ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्होंने गेंदबाजी की, लेकिन कोई भी विकेट लेने में सफल नहीं रहे.
पांड्या ने क्या कहा
हार्दिक पांड्या ने हार के बाद कहा, ”हमें इस बात का पूरा भरोसा था कि हम अंतिम पांच ओवर में 42 रन बना लेंगे। हालांकि, हम ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। उसी फेज में हमने अपना मोमेंटम भी खोया।” मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।
आखिरी ओवर में मुंबई को चाहिए थे 19 रन
मुंबई इंडियंस को यह मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 19 रन बनाए थे. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने उमेश यादव के इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टीम को जीत की रेस में बरकरार रखा. तीसरी गेंद पर हार्दिक राहुल तेवतिया के हाथों कैच आउट हो गए. चौथी गेंद पर उमेश ने मुंबई को एक और झटका दिया. पीयूष चावला आउट होकर पवेलियन लौटे. अब आखिरी दो गेंदों में मुंबई को जीत के लिए 9 रन की दरकार थी. पांचवीं गेंद पर 1 रन गया और आखिरी गेंद पर शम्स मुलानी के 1 रन के साथ ही गुजरात ने यह मैच 6 रन से अपने नाम कर लिया.
