Free Times News

खबरें, हर Time

लेटेस्ट न्यूज़ लोकसभा 2024 होम

केंद्र मे बनेगी NDA की गठबंधन सरकार | नहीं जूटा पायी बहुमत

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है. बीजेपी लगातार तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर आयी है,

वाराणसी में PM मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस के अजय राय को 1.52 लाख वोट से हराया, हालांकि भाजपा पूर्ण बहुमत लाने में नाकामयाब रही |

NDA गठबंधन को पुरे 291 सीटों से जीत प्राप्त हुई. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने देश को संबोधित किया। मंच से उन्होंने महिलाओं सहित सभी मतदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने संकेत दिए हैं कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार कड़े फैसले ले सकती है। बात करें विपक्षी दलों की तो, इंडिया ब्लॉक को 234 सीटे मिली है.

आपको बता दें कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी लगातार कौन बहुमत हासिल कर रही थी परंतु इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर सकी| इस बार लगातार तीसरी बार  उनकी सरकार बनेगी परंतु इस बार उनकी सरकार गठबंधन वाली सरकार होंगी. वही हम कांग्रेस पार्टी की ओर देखे तो कांग्रेस पार्टी एक एक मुख्य विपक्षी पार्टी और एक मजबूत पार्टी बनकर उभरी है. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 में लगभग 100 सीटों पर जीत दर्ज की है. इसके साथ ही वह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है इस लोकसभा की.

लोकसभा चुनाव 2024 कांग्रेस के लिए अच्छी  हैं. कांग्रेस पार्टी ने पिछला रिकॉर्ड सुधारते हुए कई सीटों पर अच्छी जीत हासिल की है. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है. खुद राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली, दोनों सीटों पर चुनाव जीत गए हैं. लेकिन जीत के बाद राहुल गांधी को दोनों में से एक सीट को चुनना होगा और एक सीट छोड़नी पड़ेगी. राहुल जिस सीट को छोड़ेंगे, 6 महीने के भीतर वहां फिर से चुनाव कराने होंगे.

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को 6,87,649 वोट मिले. बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में 2,97,619 वोट पड़े. राहुल गांधी ने 3,90,030 वोटों से बढ़त हासिल की. रायबरेली में बहुजन समाज पार्टी के ठाकुर प्रसाद यादव 21,624 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *