Free Times News

खबरें, हर Time

ipl2024

KKR vs SRH: क्लासें की मेहनत बेकार कोलकाता की हुई चार रन से जीत , पढ़ें मैच का रोमांच

आईपीएल 2024 का तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद के बीच   कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। इसके जवाब में पैट कमिंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 204  रन बना सकी।

209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरूआत दमदार हुई थी। मयंक अग्रवाल और अभिषेक शर्मा के बीच हेनरिक क्लासन ने 29 गेंदों पर 63 रन की तूफानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में हर्षित राणा 7 रन का बचाव करने में सफल रहे। हर्षित ने तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि रसेल की झोली में 2 विकेट आए।

पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी हुई। हर्षित राणा ने अग्रवाल को छठे ओवर की तीसरी गेंद पर कैच आउट कराया। वह 21 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, अभिषेक शर्मा 32 रन बना सके। उन्हें रसेल नेअपना शिकार बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए राहुल त्रिपाठी और एडेन मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए 36 रन की पार्टनरशिप हुई। मार्करम 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, राहुल 20 रन बना सके।

source: iplt20

15 वे ओवर के बाद पलटा मैच
15 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था। तब क्लासेन 18 रन और अब्दुल समद दो रन बनाकर क्रीज पर थे। 17वें ओवर में समद बाउंड्रीज के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। वह 15 रन बना सके। 17 ओवर के बाद स्कोर पांच विकेट पर 149 रन था। फिर शाहबाज अहमद बैटिंग के लिए आए। आखिरी तीन ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में क्लासेन-शाहबाज ने गीयर बदला और इस ओवर में 21 रन बटोरे। यह ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया था। इसके बाद 19वें ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी के लिए आए और उनके ओवर में क्लासेन-शाहबाज ने 26 रन बटोरे। क्लासेन ने 25 गेंद पर अर्धशतक भी पूरा किया। आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी और 22 साल के हर्षित राणा गेंदबाजी के लिए आए।

source : iplt20

Scoreboard

source:iplt20

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *