Free Times News

खबरें, हर Time

लेटेस्ट न्यूज़ लोकसभा 2024 होम

Rahul vs Modi:राहुल गांधी के बयान पर मोदी का पलटवार

Rahul Gandhi:

नरेंद्र मोदी जी का काम आपका ध्यान इधर उधर करने का है, घबराए हुए हैं डर गए हैं क्योंकि जानते हैं कि चुनाव हाथ से जा रहा है और इलेक्ट्रोल बॉन्ड में इतनी चोरी हुई है कि चुनाव की बात उनकी मुश्किल हो जाएगी वाह जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता बात समझ गई है वह जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता इस चुनाव में संविधान की रक्षा करने के लिए तैयार हो गई है और वह जानते हैं कि हिंदुस्तान की जनता समझ गई है कि नरेंद्र मोदी जी अरबपतियों के नेता हैं, गरीबों की नहीं, जैसे ही मैं देश की एक्सरे की बात कि नरेंद्र मोदी कांपने लगा उसकी आदत है जैसी ही उसको डर लगता है वह कन्पने लगते हैं,जैसा ही उसको डर लगता है वह पाकिस्तान की बात करता है चीन की बात करता है,एक के बाद एक झूठ बोल रहा है मगर इस बार नहीं निकल पाएगा!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर राहुल गांधी का एक वीडियो पोस्ट किया गया. वीडियो कर्नाटक के बेल्लारी का बताया जा रहा है. बीजेपी ने भी X प्लेटफार्म पर इस भाषण का वीडियो शेयर किया है. इसमें राहुल गांधी को कहते सुना जा सकता है- “राजा-महाराजाओं का राज था, जो भी वह चाहते थे वह कर देते थे. किसी की जमीन चाहिए होती थी, वह उठा कर ले जाते थे. कांग्रेस पार्टी और हमारे कार्यकर्ताओं ने देश की जनता के साथ मिलकर आजादी प्राप्त की लोकतंत्र लाए और संविधान देश को दिलवाया.” पीएम मोदी ने इसी बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा !

Narendra Modi:

वह कुछ भी बोलते जा रहे हैं और मैं सोशल मीडिया पर देख रहा हूं टीवी में बहुत सारे लोग चिंता जताते हैं भाषा अच्छी नहीं है ऐसी भाषा देश के प्रधानमंत्री के लिए बोलना ठीक नहीं है ऐसा लोग सोशल मीडिया में करते हैं कुछ लोग तो दुखी हो जाते हैं कि मोदी जी को ऐसा क्यों बोला देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसा भाषा क्यों प्रयोग किया! देश के प्रधानमंत्री को ऐसा बोलता है की मेरी सबसे विनती है कि कृपा करके आप दुखी मत होइये !आप गुस्सा मत कीजिए आपको पता है कि बिन नामदार हैं हम तो कामदार हैं और नामदार तो कामदार को सदियों से ऐसे ही गाली गालोच करते आये हैं ऐसे ही ठोकर मारते आये हैं तो भाई मैं तो आप में से आता हूं गरीबी से निकला हूं अगर 5-50 गलियां पड़ जाएं गी तो पड़ जाएं आप गुस्सा मत कीजिए मैं सबको कहता हूं आप लोग नाराज़गी मत व्यक्त कीजिए, कोई इतना नाराज़ है कि आगे-आगे तो और बहुत कुछ बोलेंगे और आप लोग अपना समय खराब मत करिए तो ये मेरी सोशल मीडिया में जो लोग बहुत कुछ नाराजगी से कुछ ना कुछ कहते रहते हैं! टीवी मीडिया वाले भी कहते हैं मेरी आपसे प्रार्थना है भाई की नामदारों को कुछ मत कहो !हम कामदार सहन करने के लिए पैदा हुए हैं हम सहन भी करेंगे और मां भारती की सेवा भी करेंगे! हम जरा भी पीछे नहीं हटेंगे दोस्तों जरा भी रुकेंगे नहीं यहां मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं !

पीएम मोदी ने काहा कांग्रेस की नजर महिलाओं के स्त्री धन पर है. उन्होंने कहा, “हम देश की महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस आपकी संपत्ति, आपके सोने, स्त्री धन, मंगलसूत्र और न जाने क्या-क्या का ‘एक्स-रे’ कराने की योजना बना रही है. कांग्रेस का लक्ष्य आपके घरों पर छापे मारना और आपके अधिकारों और संपत्तियों को छीनना है !

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस आपकी संपत्ति को अपने पसंदीदा वोट बैंक में बांटने की बात करती है. क्या आप अपनी मेहनत की कमाई किसी को दे देना चाहेंगे? क्या आप कांग्रेस को अपना मंगलसूत्र हड़पने देंगे? नहीं! क्या कोई ‘पंजा’ आपकी संपत्ति लूट सकता है? नहीं. मैं कांग्रेस को सचेत करना चाहता हूं – ये मंसूबे छोड़ दीजिए! जब तक मोदी है, तब तक ऐसा नहीं हो पाएगा !

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *