Free Times News

खबरें, हर Time

लेटेस्ट न्यूज़ लोकसभा 2024 होम

Ranchi : Jayram mahto 2024 में करेगा नया बदलाव झारखंड को मिलेगा हक बीजेपी कांग्रेस से आया ऑफर

Ranchi:झारखंड के युवा टाइगर जयराम महतो “युवा टाइगर” के रूप में चर्चित छात्र नेता के भाषान में सिर्फ स्थानिया मुद्दे युवाओं को रोजगार भाषा और अपना हक – अधिकार के अधिकार की बात होती है! जयराम महतो के भाषण सुनने के लिए हजारों लाखों की संख्या में भीड़ लग जाती है टाइगर कहते हैं कि झारखंड राज्य के युवा बेरोजगार बैठे हैं, और बाहरी लोगों को नौकरी मिल रही है, झारखंड के युवा रोजगार के तलाश में भटकने पर मजबूर है, इस व्यवस्था को बदलने के आंदोलन में झारखंड के युवाओं को आगे आना होगा और झारखंड के क्षेत्र भाषाओं को बढ़ाना होगा और आंदोलन में युवाओं को जागरूक होना होगा !

जयराम महतो ने कहा कि झारखंड के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने कुर्बानी दी. इसके बाद अलग राज्य बना, तो फायदा बाहरी लोगों को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि टाटीसिलवे के ईईएफ मैदान में खचाखच भरी भीड़ एलान करती है कि अब और लूट की छूट नहीं मिलेगी. खतियानधारियों को न्याय चाहिए. राज्य की जनता अब अपना हक लेकर रहेगी !

झारखंड के छोटे बड़े गांव कस्बों में अपनी गाड़ी के बोनाट  पर खड़े होकर भाषण देने वाले युवा टाइगर जय राम महतो जी  भाषण भाषा सुनने के लिए के दूर-दूर से पाहुंच रहे हैं रांची,बोकारो,गिरिडीह,हजारीबाग,रामगढ़ और धनबाद जिला में गांव-गांव घूम कर अपने संगठन और भाषण से मजबूत बनने वाले इस शख्‍स जय राम महतो पर भाजपा कांग्रेस समेत अन्य दल  के और बड़े नेताओ की भी नजर है! टाइगर जयराम महतो का कहना है उन्हें बीजेपी कांग्रेस और अन्य पार्टी से ऑफर आ रही है लेकिन उन्हें झारखंड के मूल निवासियों के ऊपर नजर डालते हुए कहा मेरा लक्ष्य है झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति नामक संगठन बनाना है !

जयराम महतो कहते हैं कि झारखंड में बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां है, छोटे-बड़े कई उद्योग है, लेकिन मुंबई-गुजरात और दिल्ली में सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड के ही हैं। राज्य के युवा बेरोजगार बैठे हैं। बाहरी लोगों को नौकरियां मिल रही हैं। झारखंड के युवा रोजगार की तलाश में पलायन पर मजबूर हैं !

जयराम महतो  ने लिया गिरिडीह लोकसभा से चुनाव लड़ने का फैसला 2024

जय राम माता जी का लोकसभा चुनाव में प्रवेश झारखंड राज्य के पहाड़ों से घिरे हुए भगोलिक दृष्टिकोन से एक सुंदर बेहतरिन शानदार लोकसभा गिरिडीह लोकसभा से होने जा रही है!चुकी dono dalo ne अपनी प्रत्यशी की घोषणा कर दी है !लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि धनवाद लोकसभा से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं,क्योंकि टाइगर जयराम जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वहां धनबाद लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे कि उनका कहना है गिरिडीह लोकसभा में आग ही आग है आईएसआई गिरिडीह लोकसभा में बेरमो थर्मल प्लांट भी है!

रांची से दिल्ली तक आवाज उठाने बुलंद करने का इरादा

टाइगर जयराम महतो का कहना है कि झारखंड निर्माण की कल्पना को पूरा करने के लिए युवाओं की राजनीति में भागीदारी बहुत जरूरी है। युवाओं को सक्रिय रूप से आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य अलग होने के 23 साल बीत जाने के बाद भी राज्य की स्थिति नहीं बदली। आज भी राज्य के लोग बुनियादी ज़रूरतों के लिए जद्दोजहद करते नज़र आ जाएंगे। अगर स्थिति को बदलना है तो अपनी आवाज को राजधानी रांची और दिल्ली सदन तक पहुंचाना होगा। बदलाव के लिए सड़क से उठाकर युवाओं को सदन भेजने की तैयारी करनी होगी। जयराम महतो यह भी कहते है कि जब तक परिवारवाद का सिलसिला चलता रहेगा, झारखंड निर्माण के उद्देश्यों को पूरा नहीं किया जा सकता। हमें नीति और नियत दोनों बदलनी होगी और थोपी हुई राजनीति को हटाना होगा और अपना भविष्य खुद चुनना होगा।

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार खड़ा करने की घोषणा

गांडेय में पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे टाइगर जयराम महतो का कहना है कि गुरुजी (शिबू सोरेन)ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अपना सारा जीवन निछावर कर दिया और ऐसे क्रांतिकारी का बेटा होते हुए भी बात भी अब सीएम हेमंत सोरेन नहीं मानते हैं। राजनीतिक महत्वकांक्षा और अपने निजी स्वार्थ में इस तरह से वे अंधे हो गए हैं कि अपने पिता की बात को भी नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सोरेन परिवार में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाना है, तो उनके स्वर्गीय भाई दुर्गा सोरेन की धर्मपत्नी सीता सोरेन अभी सदन में हैं, परंतु हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी को ही सीएम बनाने की सोच रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने गांडेय सीट खाली कराया गया हैं। जयराम महतो का कहना है हेमंत सोरेन सिर्फ अल्पसंख्यकों के इस्तेमाल करते हैं और वोट बैंक की तरह आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर वे गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भी अपना दमदार प्रत्याशी देंगे।

अनगड़ा (रांची): झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने ईईएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के मूल निवासियों के हक व अधिकार छीनने वाले अब अपना नया ठिकाना ढूंढ लें. झारखंड के लोग 2024 में बदलाव के लिए तैयार हैं. जयराम ने बदलाव संघर्ष सभा में कहा कि राज्यवासी अपनी भाषा, अपनी पहचान, विस्थापन एवं नियोजन को लेकर संघर्षरत हैं, फिर भी सरकार उनकी आवाज को दरकिनार कर 60/40 हकमार नीति के तहत नियुक्ति प्रक्रिया में व्यस्त है !

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *