Free Times News

खबरें, हर Time

लोकसभा 2024

पहले चरण के लोकसभा चुनाव में, 21 राज्यों में 102 सीटों पर कुल 60.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया। शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ है। पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े के हिसाब से सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में किया गया है, जहां 77.57 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। बिहार में सिर्फ 46.32 प्रतिशत मतदाताओं ने ही शाम 5 बजे तक वोट डाला, जो सबसे कम है।





लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 12 सीटों पर मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक 57.87 फीसदी मतदान हो चुका है, जिसमें 57.26 ईवीएम और 0.61 पोस्टल

बैलट से मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, वोटिंग फिगर का फाइनल आंकड़ा शनिवार सुबह आएगा। साल 2019 में इन सीटों पर 63.71 प्रतिशत मतदान हुआ था, इस बार मतदान में 5.84 फीसदी की कमी आई है।

वहीँ यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान जारी है। यहाँ 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *